'दृश्यम 2' बनी टीवी पर सर्वाधिक देखी गई तीसरी मलयालम फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ब्लॉकबस्टर रही सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 2' ने टीवी प्रीमियर में भी रिकॉर्ड बनाया। फिल्म का टीवी प्रीमियर 21 मई को मोहनलाल के जन्मदिन पर हुआ। ये टीवी पर सबसे ज्यादा देखी गई तीसरी मलयालम फिल्म बनी। 'दृश्यम 2' को टीवी प्रीमियर के दौरान 6.8 मिलियन इम्प्रेशन मिले। बता दें शीर्ष 2 में मोहनलाल की ही फिल्म 'पुलिमुरुगन' और प्रभास स्टारर 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' हैं।
