x

ड्रग्स मामला: NCB ने फिर अर्जुन रामपाल को जारी किया समन, 16 दिसंबर को होगी पूछताछ

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल का नाम पिछले दिनों ड्रग्स कनेक्शन में सामने आने के बाद से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब खबर आई है कि आज फिर ड्रग्स मामले में NCB ने अर्जुन को समन जारी किया है। इसके मुताबिक अर्जुन को कल यानी 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक मुंबई में एक्सचेंज बिल्डिंग में स्थित NCB के दफ्तर में पहुंचने के लिए कहा गया है।