ड्रग्स केस: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB का छापा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के मुंबई स्थित फ्लैट पर NCB ने छापेमारी की है। इसके अलावा जांच एजेंसी द्वारा अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा क्षेत्र सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। एजेंसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलिवुड से जुड़े ड्रग्स मामले में अब तक कई चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं।