प्रोड्यूसर के धोखाधड़ी के चलते रुबीना को बेचना पड़ा था घर-गाड़ी, अभिनेत्री का खुलासा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने मनोरंजन जगत में जो मुकाम हासिल किया है, उसके पीछे उनका कठोर परिश्रम रहा है। यूं ही किसी को स्टारडम नहीं मिल जाता। 'बिग बॉस 14' का खिताब जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। अब एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रुबीना ने अहम खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रोड्यूसर के धोखाधड़ी के चलते उन्हें अपना घर और गाड़ी तक बेचना पड़ा था।