दुलकर सलमान ने गलत दिशा में दौड़ाई गाड़ी, ट्रैफिक पुलिस ने रोका, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मलयाली अभिनेता दुलकर सलमान ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण चर्चा में हैं। हालिया अलाप्पुझा तिरुवनंतपुरम राजमार्ग पर एक वीडियो में दुलकर सलमान गलत साइड रोड पर गाड़ी चलाते दिख रहे हैं। दुलकर को गलत रास्ते पर चलते देख उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने भी रोका। इस पूरे मामले को एक फैन ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद ये वायरल हो गया है।
