रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई दुलकर सलमान की फिल्म 'कुरूप'
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता दुलकर सलमान पिछले काफी समय से फिल्म 'कुरूप' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 12 नवंबर को रिलीज हुई है, लेकिन रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई, जिसने निर्माताओं की परेशानी बढ़ा दी है। फिल्म कई पायरेटेड साइटों पर उपलब्ध है। फिल्म तमिल रॉकर्स और टेलीग्राम जैसी कई साइटों पर ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म को HD प्रिंट में फ्री में डाउनलोड किया जा रहा है।