फिर बढ़ी 'पठान' की कमाई, जल्द पिछड़ सकती है 'बाहुबली 2'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
'पठान' फिल्म ने 19वें दिन 14 करोड़ बटोरे। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 490.05 करोड़ हो गया है। माना जा रहा है कि 'पठान' जल्द ही फिल्म 'बाहुबली 2' को पछाड़ सकती है। एसएस राजामौली की फिल्म ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ का कारोबार किया था। शाहरुख जल्द ही 'जवान' में दिखेंगे। एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
