अंडमान और निकोबार में लगे भूकंप के झटके, तीव्रता 4.5 रही
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अंडमान और निकोबार में आज सुबह धरती कांप उठी। सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें भूकंप का केंद्र अंडमान और निकोबार के डिगलीपुर से 137 किलोमीटर उत्तर में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, कम तीव्रता की वजह से हताहत की खबर नहीं है।
