सुकेश चंद्रशेखर मामले में ED का खुलासा- सारा, जान्हवी और भूमि को भी भेजता था तोहफे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में ED ने एक बड़ा खुलासा किया है। ED के मुताबिक, सुकेश ने ना सिर्फ जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को महंगे तोहफे दिए थे, बल्कि ठगी के पैसों का इस्तेमाल उसने बॉलीवुड की दूसरी हसीनाओं पर भी किया। इस लिस्ट में जान्हवी कपूर, सारा अली खान और भूमि पेडनेकर जैसी अभिनेत्रियों का नाम भी सामने आया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, सुकेश ने जान्हवी, सारा और भूमि को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की।