मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज से पूछताछ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने दिल्ली में उनसे घंटों पूछताछ की है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग का बताया जा रहा है, जो तिहाड़ जेल के अंदर से रंगदारी वसूलने वाले आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिस पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया था।