ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने से रोका, एक्ट्रेस पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान के 'द-बैंग' टूर के लिए रियाद जा रहीं जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। उनसे सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली मामले में पूछताछ जारी है। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ। आरोप है कि जैकलीन सुकेश को डेट कर रही थीं। सुकेश ने उन्हें कई महंगे तोहफे दिए। इनमें 9 लाख रुपए की एक बिल्ली भी शामिल है। मामले में नोरा फतेही से भी पूछताछ हुई।
