17 की उम्र में एकता कपूर ने की पहली नौकरी, आज हैं करोड़ों की मालकिन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
एकता कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही है। 7 जून 1975 में एकता कपूर का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। पिता जितेंद्र अपने जमाने के मशहूर अभिनेता हुआ करते थे वहीं मां शोभा कपूर प्रोड्यूसर थीं। महज 17 साल की उम्र में एकता एड फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ के यहां इंटर्नशिप की। उसके बाद उन्होंने वहीं पर नौकरी भी की। इसके बाद एकता बतौर प्रोड्यूसर बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करने लगीं।