एकता कपूर हुईं कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। एकता की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। एकता कपूर ने पोस्ट में लिखा- सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।
