73 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कंगना के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंगना रनौत के खिलाफ अब बठिंडा में मानहानि की शिकायत दर्ज हुई। शिकायत 73 साल की महिला मोहिंदर कौर ने दर्ज कराई। कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान उन्हें शाहीन बाग की बिलकिस बानो बताया था। शुक्रवार को मोहिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह ने बताया कि कंगना के खिलाफ IPC की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई। कोर्ट इस पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगा।
