भारतीय चुनाव आयोग ने सोनू सूद को बनाया पंजाब का स्टेट आइकन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोनू सूद अब पंजाब में चुनाव संबंधी जागरूकता फैलाते दिखेंगे। दरअसल भारतीय चुनाव आयोग ने सोनू सूद को पंजाब का स्टेट आइकन बनाया है। अभिनेता की नियुक्ति को लेकर एक पत्र भी जारी हुआ। मूलतः सोनू पंजाब के मोगा निवासी हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और पंजाबी समेत अन्य भाषाओं में फिल्में की हैं। कोरोना काल में प्रवासी श्रमिकों की मदद करके उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की थी।
