इमरान और जुबिन के गाने 'लुट गए' को 60 दिनों में मिले 50 करोड़ व्यूज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इमरान हाशमी बॉलीवुड के एक अलग अंदाज के अभिनेता माने जाते हैं। रोमांस से लेकर खलनायक तक की भूमिका को वह काफी संजीदगी से निभाते हैं। हाल के दिनों में वह अपने गाने 'लुट गए' को लेकर चर्चा में रहे हैं। इस गाने में उनका बिंदास लुक देखने को मिला है। अब जानकारी सामने आ रही है कि इमरान और सिंगर जुबिन नौटियाल का गाना 'लुट गए' ने महज 60 दिनों में 50 करोड़ का व्यूअरशिप हासिल कर लिया है।