इमरान की किसिंग सीन से तौबा, बोले- 'अब और नहीं, मैं रिटायर हो गया हूं'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'सीरियल किसर' इमरान हाशमी अब किसिंग सीन नहीं करना चाहते। दो दिन पहले रिलीज़ हुए म्यूजिक वीडियो 'लुट गए' के एक प्रमोशनल इंटरव्यू में किसिंग को लेकर उन्होंने कहा, 'अब और नहीं, मैं रिटायर हो गया हूं।' सॉन्ग को अब तक करीब 3 करोड़ व्यूज़ मिले। मनोज मुंतशिर ने गाने के बोल लिखे, जुबिन नौटियाल ने आवाज दी, तनिष्क बागची ने इसे कंपोज किया है। इमरान के अपोजिट युक्ति हैं।
