शूटिंग खत्म कर टहलने निकले इमरान हाशमी पर कश्मीर में पत्थरबाजी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Kashmir crown
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मौजूद हैं, जहां उन पर कुछ अनजान लोगों द्वारा पत्थरबाजी करने की जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक पहलगाम से कुछ दूरी पर शूटिंग खत्म करने के बाद इमरान, पहलगाम के मेन मार्केट में गए थे तभी उनपर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इमरान के साथ मौजूद अन्य लोगों पर भी पत्थरबाजी की गई।
