'टाइगर 3' में इस रोल में दिखेंगे इमरान हाशमी, हो गया खुलासा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' की शूटिंग तुर्की में जारी हैं। फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं। उनका रोल क्या है, इस पर सस्पेंस था लेकिन अब सामने आया है कि इमरान पाकिस्तानी एजेंट के किरदार में होंगे। जिनका मुकाबला सलमान से होगा। फिल्म में सलमान रॉ एजेंट के किरदार में हैं। बताया जा रहा है कि इस साल दिसंबर तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।
