'एक दुआ' के जरिए निर्माता बनेंगी ईशा देओल, फिल्म में होगा लीड रोल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री ईशा देओल तख्तानी ने आज हाल ही में घोषणा की है कि वह आगामी फिल्म 'एक दुआ' में दिखाई देंगी जिसके साथ वह फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी उतर रही हैं। ईशा देओल और उनके कारोबारी पति भरत तख्तानी के 'भरत ईशा फिल्म्स' के बैनर तले फिल्म बनाई जाएगी जिसका निर्देशन रामकमल मुखर्जी करेंगे। इससे पहले ईशा 2011 में 'टेल मी ओ खुदा' फिल्म में दिखाई दी थीं।
