विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, जितिन प्रसाद बने कैबिनेट मंत्री
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री तो पलटू राम, संगीता बिंद, संजय गौड़, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को राज्यमंत्री बनाया गया है। राजधानी लखनऊ में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आदि नेता शामिल हुए।