अजय देवगन का झगड़े का फेक वीडियो वायरल, अभिनेता के प्रवक्ता ने किया खारिज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सोशल मीडिया पर फेक कंटेंट के कारण आम से लेकर खास लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब अभिनेता अजय देवगन का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स की पिटाई की जा रही है, वह अजय देवगन हैं। यह वीडियो दिल्ली का बताया जा रहा है, जिसमे दो गुटों के बीच लड़ाई देखने को मिली है। अजय के प्रवक्ता ने इसे फेक वीडियो बताया है।