कोलकाता एयरपोर्ट पर केके को गन सैल्यूट, अंतिम विदाई पर घरवाले दिखे लाचार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
कोलकाता एयरपोर्ट पर सिंगर केके को गन सैल्यूट दिया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। पार्थिव शरीर एयर इंडिया की एआई 773 फ्लाइट से रात करीब सवा 8 बजे तक मुंबई लाया जाएगा। अंतिम संस्कार वर्सोवा के मुक्तिधाम श्मशान घाट में किया जाएगा। केके के निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम छाया। राजनीति से लेकर फिल्म जगत के तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
