मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन, बॉलीवुड को बड़ा झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हुआ। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार रात 1 बजकर 52 मिनट पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो निगेटिव आया था। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।
