मशहूर कोरियोग्राफर शिव शंकर का निधन, बी-टाउन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मशहूर करियोग्राफर शिव शंकर का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। शिव शंकर कुछ समय पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे, हालांकि बाद में उनका टेस्ट नेगेटिव आ गया था। लेकिन 28 नवंबर की रात उन्होंने आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शिव शंकर के निधन के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ-साथ तमाम कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
