मशहूर फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह का हुआ निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telangana Today
अमेरिका के फेमस फैशन डिजाइनर वर्जिल अबलोह के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। लक्जरी समूह एलवीएमएच और अबलोह के अपने ऑफ-व्हाइट लेबल ने रविवार को अबलोह के निधन की जानकारी दी। ऑफ-व्हाइट लेबल की स्थापना अबलोह ने 2013 में की थी। उनके परिवार ने डिजाइनर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी। अबलोह दो साल पहले ‘कार्डियक एंजियोसारकोमा’ की चपेट में आए।
