x

मशहूर हॉलीवुड सिंगर म्यूजिशियन लिटिल रिचर्ड का 87 की उम्र में निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

मशहूर संगीतकार और गायक लिटिल रिचर्ड का शनिवार को 87 वर्ष की उम्र में बोन कैंसर से अमेरिका के टुल्लाहोमा शहर में निधन हो गया। फैंस उन्हें पियानो वादन के लिए पसंद करते थे। लिटिल रिचर्ड का करियर 1940 के दशक में शुरू हुआ था। पहले तो वह छोटी-मोटी रिकॉर्डिंग ही करते रहे, लेकिन 1955 में उन्हें Tutti Frutti, Long Tall Sally और Good Golly Miss Molly से प्रसिद्धी मिली।