मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बप्पी लाहिड़ी का निधन, 69 साल थी उम्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reading Sexy
बॉलीवुड के डिस्को किंग कहे जाने वाले सिंगर बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हो गया। वो 69 वर्ष के थे। 1952 में कलकत्ता के शास्त्रीय संगीत परिवार में जन्मे बप्पी 19 साल की उम्र में ही संगीत निर्देशक बन गए थे। उनके पिता, अपरेश लाहिड़ी एक प्रसिद्ध बंगाली सिंगर और उनकी मां बंसारी लाहिड़ी एक म्यूजिक कंपोजर और सिंगर थीं।
