मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का 60 साल की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 साल के थे और एक महने पहले किडनी की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका ऑपरेशन तो सफल रहा, लेकिन इस बीच वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनकी मौत से प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई।