मशहूर सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
सितारवादक प्रतीक चौधरी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हुआ। 49 वर्षीय प्रतीक चौधरी को दिल्ली में गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बृहस्पतिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। वो सितारवादक देवब्रत चौधरी के पुत्र थे। पिछले सप्ताह शनिवार को देवब्रत चौधरी का निधन हुआ था। प्रतीक चौधरी संगीत के सेनिया घराना से थे। करीबियों के मुताबिक, प्रतीक चौधरी पिता की मौत से काफी दुखी थे।
