फराह खान कुंदर की बेटी अन्या ने जीता पेटा इंडिया अवॉर्ड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कोरोना महामारी के दौरान बेघर जानवरों की मदद करने के लिए 14 नवंबर को कोरियोग्राफर फराह खान की 13 वर्षीय बेटी अन्या को पेटा इंडिया सम्मानित करेगा। अन्या ने मशहूर हस्तियों के पशुओं के स्केच बनाकर 1,000 रुपये में दान कर जानवरों की मदद की। अन्या ने पेटा इंडिया सहित कई पशु कल्याण चैरिटी के लिए 4 लाख रुपये जुटाए। सिर्फ 13 साल की उम्र में ही अन्या सम्मानित होंगी।
