फरदीन खान 'नो एंट्री' के सीक्वल से कर सकते हैं बॉलीवुड में वापसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अभिनेता फरदीन खान कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों के दिल में जगह बना चुके हैं। फरदीन को लंबे समय से बॉलीवुड के पर्दे पर नहीं देखा गया है। उन्हें आखिरी बार 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। अब खबर आ रही है कि वह अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल से बॉलीवुड में वापसी कर सकते हैं।