इस साल मार्च में गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी करने वाले हैं फरहान अख्तर- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: tribune
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर मार्च, 2022 में शादी करने वाले हैं। दोनों मायानगरी यानी मुंबई में ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, कोरोना के बढ़ते संकट की वजह से उनकी शादी में चुनिंदा लोग ही शरीक होंगे। 'फरहान और शिबानी ने शादी के लिए एक फाइव स्टार होटल भी बुक कर लिया है। फरहान और शिबानी अपनी शादी के खास मौके पर मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेंगे।