अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान'- रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
भले ही सरकार ने सिनेमाघरों को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है, लेकिन मौजूदा हालात में थिएटर के प्रति दर्शकों का रुझान कम देखने को मिल रहा है। इस लिहाज से कई निर्माता अपनी फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का विचार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तूफान' को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सकता है।