पंजाब में किसानों ने अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' की सिनेमाघरों में रोकी स्क्रीनिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: yahoo
पंजाब में कुछ जगहों पर अभिनेता अक्षय कुमार का विरोध किया जा रहा है, किसानों ने उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' का प्रदर्शन नहीं होने दिया है। कुछ किसानों ने सिनेमाघरों के बाहर लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए, उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ने किसान आंदोलन का समर्थन नहीं किया इसलिए उनकी फिल्म नहीं चलने देंगे। साथ ही उन्होंने सिनेमाघरों के अधिकारियों को फिल्म का प्रदर्शन रोकने पर मजबूर भी किया।
