पुण्यतिथि: फारुख शेख ने वकालत छोड़कर शुरू की थी अदाकारी, क्रिकेट में भी थे माहिर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
आज दिवंगत अभिनेता फारुख शेख की पुण्यतिथि है। 2013 में आज ही के दिन दिल का दौरा पड़ने से फारुख शेख का दुबई में निधन हो गया था। उन्होंने बाजार, उमराव जान, कथा, गरम हवा और चश्मेबद्दूर जैसी फिल्मों में काम किया था। फारुख स्कूली दिनों से न केवल क्रिकेट के दीवाने थे बल्कि अच्छे क्रिकेटर भी थे। 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'गर्म हवा' से उन्हें ब्रेक मिला था।
