एक्ट्रेस मानवी गागरू से फैशन लेबल ने बॉडी शेमिंग के लिए मांगी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉडी शेमिंग के लिए फैशन लेबल ने एक्ट्रेस मानवी गागरू से माफी मांगी। मामला तब शुरू हुआ, जब एक्ट्रेस ने एक फैशन लेबल को अपनी फोटो बतौर एडवर्टाइजमेंट पोस्ट करते देखा। जिसमें उन्हें धोती-कुर्ता दिखाया गया और जिसकी टैगलाइन थी- इन स्टाइल्स से अपने मोटापे को ऐसे छुपाएं। एडवर्टाइजमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर एक्ट्रेस ने ट्विटर पर शेयर करते हुए फैशन लेबल को फटकार लगाई तो फैशन लेबल ने माफी मांगी।
