अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' से नहीं टकराएगी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9', बदली रिलीज डेट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पिछले काफी समय से चर्चा थी कि अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'बेल बॉटम' हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के साथ 19 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब अगर दोनों फिल्में साथ आतीं तो बेशक यह महाटकराव देखने लायक होता, लेकिन अब यह टक्कर टल गई है। दरअसल, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज आगे बढ़ा दी है।