फातिमा सना शेख संक्रमित, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख संक्रमित हुईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "मैं कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव निकली। इस समय सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। आप सबकी शुभेच्छाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। सुरक्षित रहें दोस्तो।" पिछले कुछ दिनों में आमिर खान, रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, विक्रांत मैसी, परेश रावल, मिलिंद सोमन, आर. माधवन और रोहित सराफ समेत कई बॉलीवुड हस्तियां कोरोना की चपेट में आए।
