अफगानिस्तान में शूटिंग करने वाले पहले अभिनेता फिरोज खान ने ऐसे बनाई अपनी पहचान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज फिरोज खान की बर्थ एनिवर्सरी है। 1960 में 'दीदी' में सह कलाकार बनकर पहली बार अभिनय किया। 1962 में अंग्रेजी फिल्म 'टार्जन गोज टू इंडिया' में दिखे। 1969 में 'आदमी और इंसान' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार पुरस्कार मिला। 1972 में 'अपराध' से निर्माता-निर्देशक बने। ये भारत की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें जर्मनी में कार रेस दिखी। धर्मात्मा की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई। इससे पहले कोई भारतीय फिल्म वहां शूट नहीं हुई।
