फिल्म '83' रिलीज़ से पहले कानूनी पचड़े में फंसी, दीपिका पादुकोण के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tribune
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म '83' रिलीज़ होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई। फिल्म पर एक यूएई बेस्ड फाइनेंसर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत भी दर्ज की गयी है। फिल्म '83' के सभी को-प्रोड्यूसर्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। जिसमें दीपिका पादुकोण, साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान का नाम भी शामिल है।
