फिल्म और थियेटर अभिनेता पी सी सोमन का 81 वर्ष की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केरल के दिग्गज फिल्म और थियेटर अभिनेता पी सी सोमन का 81 वर्ष की उम्र में कल सुबह 4 बजे निधन हो गया। निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन उनके प्रशंसक रहे हैं। अडूर की फिल्म स्वयंवरम, विधेयन और मथिलुकल में सोमन ने काम किया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमन के निधन पर शोक जताया। बता दें उन्हें उम्र संबंधी कुछ बीमारियां हुईं थीं जिसके कारण उनका निधन हो गया।
