फिल्म 'अतरंगी रे' पर लव-जिहाद को बढ़ावा देने का लगा आरोप, ट्विटर पर बॉयकॉट की उठी मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo
24 दिसम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई आनंद एल राय के निर्देशन में बनी सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'अतरंगी रे' पर लव-जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा। ट्विटर पर शाम से ही 'बॉयकॉट अतरंगी रे' ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में अक्षय एक मुस्लिम किरदार निभा रहे हैं और सारा अली खान हिन्दू। दोनों का लव एंगल दिखाया गया है।
