करीब एक साल बाद पूरी हुई 'अतरंगी रे' की शूटिंग, सारा ने पोस्ट किया इमोशनल नोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर 'अतरंगी रे' की शूटिंग पूरी हुई। सारा ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से अक्षय और धनुष के साथ ली गई कुछ अनसीन फोटोज शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी। उन्होंने डायरेक्टर आनंद एल राय, अक्षय, धनुष और टीम के लिए इमोशनल नोट लिखकर फोटोज भी शेयर कीं। इस फिल्म की शूटिंग करीब एक साल बाद पूरी हुई है।
