83 वर्षीय फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आज सुबह सवा 8 बजे 83 वर्षीय फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन हुआ। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार इंदौर में होगा। उन्होंने दराबा और ताज बेकरारी नाम के उपन्यास भी लिखे थे। वो कई अखबारों में कॉलम भी लिखते थे। चौकसे के फिल्म जगत की कई हस्तियों से नजदीकी रिश्ते थे। उन्होंने फिल्म निर्माण और रियलिटी शो के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग भी की।
