फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता के पिता का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dainik jagran
मशहूर फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। हंसल मेहता ने ट्वीट कर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। हंसल ने लिखा, मैं हमेशा सोचता था कि वो मुझसे ज्यादा जिएंगे लेकिन मैं गलत था। दीपक सुबोध मेहता के निधन पर फरहान अख्तर, मनोज बाजपेयी समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने दु:ख का इजहार भी किया है।
