फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जब से सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है तब से फैंस उत्साहित होकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तस्वीर में रोहित और शाह को एक-दूसरे के सामने बैठे देखा जा सकता है। दोनों किसी गहरी बातचीत में मशगूल दिखते हैं। वहीं, रोहित काफी गंभीरता से शाह की बात को सुन रहे हैं।
