22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी 'लूप लपेटा', पहली बार साथ दिखेंगे तापसी-ताहिर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन स्टारर 'लूप लपेटा' 22 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। रिलीज डेट एनाउंस करते हुए तापसी ने ट्वीट किया, "सावी और सत्या से मिलने के लिए खुद को तैयार रखिए।" फिल्म में तापसी पन्नू सावी और ताहिर राज भसीन सत्या का किरदार निभा रहे हैं। आकाश भाटिया के निर्देशन में बनी फिल्म 1998 की सुपरहिट जर्मन फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रीमेक है।
