फिल्म-निर्माता हरीश शाह का कैंसर के चलते निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फिल्म-निर्माता हरीश शाह का आज सुबह 6 बजे कैंसर के चलते निधन हुआ। उनकी प्रमुख फिल्में 'काला सोना', 'मेरे जीवन साथी', 'राम तेरे कितने नाम', 'धन दौलत', 'जलजला', 'जाल- द ट्रैप' आदि हैं। 40 सालों तक इंडस्ट्री में सक्रिय रहे शाह ने कैंसर पर आधारित फिल्म 'Why Me' प्रोड्यूस की थी। फिल्म को प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिला था। 1968 की फिल्म 'दिल और मोहब्बत' से उन्होंने फिल्म-निर्माण की शुरुआत की थी।
