'आरआरआर' की नई रिलीज डेट घोषित, अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
'आरआरआर' की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ। अब ये फिल्म 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण की जोड़ी दिखेगी। इसके अलावा, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन भी दिखेंगे। एसएस राजामौली की फिल्म की रिलीजिंग 7 जनवरी 2022 को कोरोना और ओमिक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के चलते टाल दी गई थी। क्योंकि बढ़ते संक्रमण के चलते देश में काफी थियेटर्स बंद हो गए थे।
